रंजिश के चलते दो बाइक सवारों बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली,हालत गंभीर
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र की गिरी मार्केट कालोनी में शनिवार सुबह आपसी रंजीस के चलते बाइक सावर दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े चाचा भतीजे पर फायरिंग कर की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले को आपसी लेनदेन का बता रही है। बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के तुषारअली (17) परिवार के साथ रहते है। चार दिनों पहले दिवाली की छुट्टी पर वह लोनी स्थित गिरी मार्केट में अपने चाचा कल्लू के घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने चाचा के साथ घर के बार खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके उपर फायरिंग कर दी।
लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मन्नू और शेरू उर्फ टीलू निवासी डाबर तालब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों में आपसी विवाद चल रहा था।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..