राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, पांच बार के विधायक सुरेन्द्र गोयल ने दिया पार्टी और पद से इस्तीफा

आफताब फारुकी/ आदिल अहमद
नई दिल्ली : बीजेपी ने रविवार की रात को विधानसभा चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र गोयल की जगह नए चेहरे अविनाश गहलोत को मैदान में उतारा है। हालांकि इस पूरे प्रकरण पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी का पक्ष नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है कि राजस्थान में सियासी माहौल गर्म है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग है। बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने 131 में से 85 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया है।












