कानपुर – जाने किसने निभाया ज़िम्मेदारी और हुआ 11 गरीब बेटियों का निकाह

रिजवान अंसारी/ मोहम्मद कुमैल
कानपुर. एक गरीब बेटी की शादी करवाना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है. गरीब की बेटी कही न कही से हमारी खुद की भी ज़िम्मेदारी होती है. इसी ज़िम्मेदारी का अहसास करते हुवे बाबुपुरवा निकाह कमेटी ने अपनी समाज के लिये ज़िम्मेदारी का निर्वाहन किया और आज 11 गरीब बेटियों का निकाह करवाया.

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता के तौर पर हाजी मोहम्मद वसीक की भूमिका काफी प्रशासनीय रही. इस अवसर पर बाबुपुरवा मुस्लिम निकाह कमेटी की जानिब से कमेटी के हर सदस्य को जहा बैच लगा कर सम्मानित किया गया. वही क्षेत्रीय सम्मानित जनों ने इस पुनीत आयोजन के लिये आल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद वसीक को सम्मानित किया गया।











