केएमवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में बताए गए पर्सनैलिटी ग्रुमिंग के टिप्स

मनोज गोयल
बरेलीl बरेली के केएमवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में एन.एस.डी.सी. (नेशनल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के द्वारा छात्राओं के हितार्थ दो दिवसीय पर्सनैलिटी ग्रुमिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।कार्यशाला के पहले दिन सोना युक्ति सेंटर से आए श्री शोभित शंखधार, ऋचा शर्मा और आरती माथुर द्वारा छात्राओं को अपने व्यक्तित्व को निखारने, आत्मविश्वास को बढ़ाने और सकारात्मक सोच रख जीवन में आगे बढ़ने समेत विभिन्न जानकारियां और टिप्स दिए गए।












