वाराणसी जिलाधिकारी कार्यालय के नाज़िर और नायब नाज़िर के बीच हुई कार्यालय में ही मारपीट

अनुपम राज
वारणसी. कानून का राज स्थापित करने के लिये सरकारी कार्यालयों को बनाया गया है. इसमें बैठने वाले सरकारी कर्मचारी अक्सर कानून से खेलते भले देखे गए हो मगर ऐसी स्थिति पहले नही देखा होगा कि दो कर्मी एक दुसरे से जूतमपैजार पर उतर आये. वाराणसी में शांति और कानून बनाये रखने के लिए कोशिशों में जुटे रहने वाले जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के कार्यालय में ही गुरूवार को शांति व्यवस्था भंग हो गई। जिलाधिकारी के कार्यालय में तैनात नाजिर सलगू राम और नायब नाजिर राजकुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट और गालीगलौज होने लगी। लाठी-डंडे तक चलने लगे।












