उभाँव थाना के कोतवाल राजेश कुमार सिहँ ने बचायी बच्चे की जान

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के मौके पर तुर्तीपार में स्नान करते समय एक लगभग 12 वर्षीय बालक को ठंड लग गया और वह अचेत हो गया। महिलाओं की चीख-चिल्लाहट सुनकर उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह महिलाओ सहित बच्चे को अपनी सरकारी वाहन में लेकर अस्पताल के लिए चल दिये और अपने वाहन का ब्लोवर चालू कर दिए उसकी गर्मी की आंच से रास्ते मे बच्चे ने अपनी आंखें खोल दी।












