वह निकला था मोर्निंग वाक पर, मिली उसकी लाश, पुलिस जुटी जाँच में

मोहम्मद सुफ़ियान खान
उन्नाव। त्रिभुवंपुरा में आज एक लाश मिलने से हडकंप मच गया। लाश मिलने की सुचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दिया और शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। इस दौरान लाश की पहचान अमृतलाल निवासी रजवाखेड़ा के रूप में हुई।घटना की सुचना मृतक के परिजनों को प्रदान किया गया। मौके पर पहुचे मृतक के परिजनों का लाश देख रो रो कर बुरा हाल हो गया।












