शेरकोट। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी लगभग दो सप्ताह से गायब युवती का शव गाँव के निकट गन्ने के खेत मे मिलने से गाँव मे सनसनी फेल गयी ओर परिजनो मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कंदला शाकोट निवासी 21 वर्षीय युवती गत 13 नवम्बर से अचानक घर से गायब हो गयी थी। युवती के गायब होने से परिजनो मे हड़कम्प मच गया था ओर हर सम्भव जगह जगह स्थानो पर तलाश किया परन्तु युवती का कही पता नहीं चल पाया था। परिजनो ने थक हार कर पुलिस को गाँव के ही तीन सगे भाईयों सहित उसके पिता के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर युवती को बरामद करते कार्यवाही की गुहार लगाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 24 नवम्बर को मुकदमा दर्ज करते हुए युवती के बरामद करने हेतू कार्यवाही शुरू कर दी थी।
पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली की गाँव के ही निवासी खुब सिंह के गन्ने के खेत मे एक युवती की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे थाना अध्यक्ष पंकज तोमर ने गाँव से ही गायब युवती के परिजनो को घटना स्थल पर बुलवाया ओर युवती की शिनाख्त करवाई। परिजनो ने मिले शव को पहचान लिया।
बता दे कि मृतक युवती के पिता द्वारा गाँव के ही तीन लोगो क्रमशः अनील, सुनील, सतीश पुत्रगण हिरा सिंह व उनके पिता हिरा सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा था।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..