अनियंत्रित ट्रक पलटने से चालक घायल, ग्रामीणों ने मशक्कत से ट्रक में फंसे चालक को
मुकेश यादव
मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार मे सोमवार की देर रात्रि करीब 11 बजे मधुबन के तरफ से जा रहा चीनी लादकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक चालक को आनन फानन में आस पास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
मधुबन बेल्थरा मार्ग के मधुबन के तरफ से आ रहा ट्रक बेलौली पुलिस चौकी के सामने सोमवार की देर रात्रि करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में लदा चीनी समेत पलट गया चालक चन्द्रिका प्रसाद 48 वर्ष निवासी हल्दीरामपुर धरहरा जनपद बलिया ट्रक में दबकर घायल हो गया। ट्रक पलटने पर तेज आवाज से आस पास के लोगो ने चालक को बाहर निकाल कर बेलौली बाजार मे प्राथमिक उपचार कराया गया। वही ट्रक पलटने से डॉ रमाशंकर शर्मा के मकान के विल्ड़िंग के कार्नर व तीन सीमेंट का कटरेन व लोहा की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..