मऊ – 5 दिनों से बिजली है ठप, ग्रामीणों ने घेर डाला विद्युत केंद्र को

मुकेश यादव
मधुबन(मऊ)। तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को कांग्रेस जिला महासचिव योगेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पांच दिनों से दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।












