राजधानी में मरीज़ की तीमारदार से अस्पताल के सफाई कर्मी द्वारा छेड़छाड़
शाहरुख खान
लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा सौ शैय्या अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक महिला तीमारदार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी सफाईकर्मी पर छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमएस से लिखित शिकायत की है। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटी के एक गांव की रहने वाली महिला ने बेटे को 28 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था।
बृहस्पतिवार रात एक सफाईकर्मी नर्सेज के बुलाने की बात कहकर महिला को कमरे में ले गया। जहां महिला से उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने महिला को धमकाया। महिला उसे धक्का देकर बाहर निकली और शोर मचाया। इससे अस्पतालकर्मी व नर्सेज आ गईं। महिला ने मामले की पूरी जानकारी नर्सिंग स्टाफ को दी। इस बीच आरोपी सफाईकर्मी भाग निकला। पीड़िता ने सफाईकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमएस से लिखित शिकायत की है। वहीं, पीड़ित महिला पर अफसर-कर्मचारी सुलह का दबाव बना रहे हैं। सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल के मुताबिक, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..