शाम-ए-अवध एक बार फिर गुलज़ार, कैमरों में कैद करने जान अब्राहम के साथ पहुचा बालीवूड
शाहरुख खान
लखनऊ। यूँ तो यूपी की राजधानी लखनऊ में सितारों का आना जाना लगा ही रहता हैं लेकिन इस बार यहां पर हिन्दी फ़िल्म फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग हो रही हैं। जिसके चलते आज शूटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की दर्शकों से झड़प हो गई।
फिल्म ‘बाटला हाउस’ की सूटिंग के सिलसिले में कई दिनों से लखनऊ में जमें मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ गया जब वह फिल्म के एक शूट को अंजाम देने के लिए राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मौजूद थे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के बगल में मल्टी लेवल पार्किंग में चल रही शूटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों और शूटिंग देखने पहुंचे फैन के बीच झड़प हो गई।
भीड़ ज्यादा होने से सड़क के दोनों और लम्बा जाम लगा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। इस दौरान काफी देर के लिए शूटिंग का काम बाधित हो गया। वैसे तो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों लखनऊ में हैं। गुरुवार को वह अचानक एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा चलाए जा रहे शीरोज हैंगआउट में भी पहुंचे थे। फिल्म अभिनेता ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए पहले पूरी शीरोज टीम की आंखों में पट्टी बंधवायी और उसके बाद वहां पहुंचे। फिल्म स्टार को अपने बीच अचानक पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..