मितौली खीरी। माह के प्रथम शनिवार को मितौली थाने में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार मितौली उमासंकर त्रिपाठी व पुलिस उपाधीक्षक मितौली प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।लगभग 12 बजे जिलाधिकारी सैलेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक पूनम मितौली थाने में आ पहुंचे,और आये हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
लगभग 1 घण्टे तक दोनों अधिकारियों ने पूर्व में हुए समाधान दिवसों में किये गये शिकायतों के निस्तारण को फोन से फरियादियों से पूंछ ताछ की गई ।तथा आये हुए फरियादियों की समस्याओ का सीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश जारी किये गये। समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र आये जिनमे दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए दो अलग अलग राजस्व व पुलिस की टीमो का गठन कर तत्काल प्रभाव से दोनों समस्याओं का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक मनूमाथुर,लेखपाल शिव कुमार सिंह, शहित मितौली तहसील के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..