आठ माह बीत गये सेंटर इंचार्ज ने नहीं किया किसानों का भुगतान, सरकार की छवि धूमिल करने में लगे सेंटर इंचार्ज

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- मोहम्मदी के किसानों ने सेंटर इंचार्ज द्वारा 8 माह व्यतीत होने के उपरांत भी गेहूं का पेमेंट न होने पर उपजिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र दिया।सरकार एक तरफ यह भी कहती है।कि किसानों की आय दुगनी हो जाएगी वहीं मोहम्मदी में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। जहां 8 किसानों का लाखों रुपया केहू सेंटर इंचार्ज ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।तथा यह किसान भुखमरी की कगार के साथ साथ अपने बेटी और बेटों की शादी भी टूटने की कगार पर आ गई है।

परन्तु 8 माह बीत जाने के बाद भी आज तक भुगतान नहीं हो पाया है।जिसमें हम सभी किसान बेहद परेशान हैं। तथा भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।उपजिलाअधिकारी ने बताया कर्मचारी कल्याण निगम के सेंटर इंचार्ज से क्रय विक्रय स्टॉक रजिस्टर ,डिलीवरी रजिस्टर तथा कैशबुक दिखाने के आदेश तत्काल किए गए हैं।अगर जल्द से जल्द इन किसानो का पैसा इनके खाते में नहीं पहुंचा तो सेंटर इंचार्ज और ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। वहीं सेंटर इंचार्ज दिनेश तिवारी से वार्ता की गई उन्होंने बताया कि ठेकेदार सतीश कुमार गुप्ता को इस लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।और शीघ्र ही इन सभी किसानों का पैसा इनके खाते में भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।











