घंटों तड़पता रहा घायल मस्ती करती रही सहायता केंद्र की पुलिस
शाम को अक्सर पुलिस सहायता केंद्र पर मचती है धूम

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- एक तरफ नवागत एसपी पूनम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दावा कर रही है।वहीं दूसरी तरफ मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात ट्रक से एक्सीडेंट हो जाने पर लगभग 1 घंटे तक रोड पर युवक तड़पता रहा लेकिन न मौके पर पुलिस विभाग का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा राहगीरों द्वारा नगर के समाजसेवी शिवम राठौर को दूरभाष द्वारा सूचित किया गया।












