सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी नोडल अधिकारी ने आम जनता की शिकायते
बिल्थरारोड (बलिया): बलिया जनपद के नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय मंगलवार को बिल्थरारोड तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित विभागों को तत्काल इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों के पेंच भी कसे और पुराने मामलों में अब तक कार्रवाई न होने को लेकर विभिन्न विभाग के अधिकारियों की क्लास भी लगाई। न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित किसी भी शिकायती पत्र पर संपूर्ण समाधान दिवस में किसी भी तरह के सुनवाई पर सीधे परहेज करने के निर्देश दिए। कई अधिकारियों को भी इसके लिए डांट लगाई। वहीं बिजली विभाग व सीयर ब्लाक के पुराने मामले में समय से निस्तारण न होने एवं कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट संपूर्ण समाधान दिवस के रजिस्ट्रेशन रजिस्टर में अपडेट न होने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान 160 शिकायती पत्रों में दस का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..