हमारी तंज़ीम बगैर किसी भेदभाव के मानवता के आधार पर लोगों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है : मरयम खान
हमारी तंज़ीम ग़रीब बच्चों को चिन्हित कर उनको आर्थिक सहायता भी करती है : फैसल लाला

मनोज गोयल
रामपुर. आज ज़िला हापुड़ की तहसील धौलाना के ग्राम कमालपुर में तालीम तबियत वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक विंटर रिलीफ कैंप लगाया गया जिसमें जरूरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए तंजीम की अध्यक्ष मरियम खान ने कंबल बांटे उपरोक्त तंज़ीम पिछले 1 माह से पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विंटर रिलीफ कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कंबल बांट रही है

इस अवसर पर आए मेहमान-ए ख़ुसूसी पूर्व विधायक गजराज सिंह ने तंज़ीम के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सय्यद अयाज़ उद्दीन, मुजीब अली, सिफ़त अली खां, फिरासत करीम खान, आदि लोग मौजूद रहे।











