बगीचे में दिखा अजगर, ग्रामीण हुवे खौफजदा

अखिलेश सिंह
महाराजगंज/बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे एक बगीचे में बुधवार को एक विशालकाय अजगर को लोगो ने देखा। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास लोगो ने पास के बग़ीचे में एक विशालकाय अजगर को देखा।देखते देखते यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गई।और दूर दराज से सैकड़ो लोग इस विशालकाय अजगर को देखने के लिए वहां आने लगे।












