एसपी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ किया नगर भ्रमण निरीक्षण कर जानी समस्याएं

हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर :- बुधवार को शहर में यातायात, अतिक्रमण व व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स दर्जनों पुलिस अफसरों के साथ चौक पहुंचे तो हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक से ही चौक एरिया में इर्द-गिर्द फैले हुए सैकड़ों ठेले वाले गलियों की तरफ भाग निकले। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरी व अन्य व्यपारियो के साथ व्यापारिक क्षेत्र में समस्याओ व जाम के साथ प्रमुख समस्याओ पर वार्ता की।

उनके साथ व्यापारी नेता देवी प्रसाद सोनी बिनय बरनवाल विन्नू कमल कौशल राजकुमार सोनी नवीन अग्रहरि कृष्ण चंद्र किच्छा दिनेश चौरसिया अपराध निरोधक समिति के सचिव अमर बहादुर सिंह जिला मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ला समेत दर्जनों व्यापारी नेता बाजार में उत्पन्न समस्याओं व समुचित यातायात व्यवस्था के लिए कप्तान से वार्ता करते नजर आए











