सिंगाही खीरी। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 मस्जिद मोहल्ले में शुक्रवार को स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई। अनिरुद्ध पटेल ने कहा कि वातावरण समिति पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। नगर विकास मंत्री के आदेश पर सभी वार्डों में स्वच्छ वातावरण समिति का गठन किया गया है।
समितियां वार्ड को खुले में शौचमुक्त करने एवं स्वच्छ रखने के लिये लोगों को घरों का सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एजेंसी को देने के लिये लोगों को जागरुक कर रही है। सभासद मसूद खान कहा कि सम्पूर्ण स्वच्छता का पालन कर हाल में किया जाना चाहिये। साथ ही किसी भी गली व मुख्य मार्ग पर कूडा दिखाई नहीं देने की अपील करते हुए अपने वार्ड को नम्बर वन बनाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर हाजी महबूब खा, मंजूर खा, अफजल हुसैन, नदीम खा, अनवार, लिपिक अखिलेश अवस्थी, सफाई नायक सुरेंद्र सिंह, विपुल शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..