सौभाग्य योजना के तहत लखनऊ के बाद दूसरे नम्बर पर सुल्तानपुर हुआ सौभाग्यशील
हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर. सरकार की मंशा अनुरूप हर घर मे हो रोशनी,हर घर मे हो विधुत कनेक्शन ना रहे किसी घर मे अंधेरा का सपना जहा सरकार देख रही थी उसे जिले के विधुत महकमे ने अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में पूर्ण कर लिया,निरन्तर कार्यो के प्रति प्रयासरत रहे विधुत महकमे ने 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशील बनाने की कड़ी में निरन्तर कर रही थी काम,आज जिले को तय तिथि के मुताबिक किया सौभाग्यशील घोषित,
आज सौभाग्यशील कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा के जिलाध्यक्ष जगजीतसिंह “छंगू” ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता व विधुत महकमे की जमकर तारीफ की,वही सदर विधायक प्रतिनिधि रूपेश सिंह भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे उन्होंने विधुत महकमे की इस कामयाबी पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह विधुत कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाह किया वह साधुवाद के काबिल है,आज जिले का हर गांव रोशनी में है अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा व उनकी विधुत टीम को बधाई दी कहाकि गौरवशाली समय है कि प्रदेश में दूसरा जिला सुल्तानपुर सौभाग्यशील बना ,सौभाग्य योजना के एक लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क विधुत कनेक्शन देने का काम किया गया मौके भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विधुत महकमा व सौभाग्य योजना में काम कर रही बजाज,टाटा ,आदि कम्पनियों के अधिकारी व कर्मचारीयो की मौजूदगी रही।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..