मंडलस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर सुषमा ने किया विद्यालय व जनपद का नाम रोशन

प्रदीप दुबे विक्की
महाराजगंज(भदोही) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र में मंडलीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महाराजगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 08 की छात्रा व तुलसी पट्टी निवासी रामजीत हरिजन की पुत्री सुषमा ने गोल्ड मेडल सहित तीन पदक जीतकर विद्यालय व भदोही जनपद का मान बढ़ाया है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीराम सिंह ने छात्रा को पुष्पमाला भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चंद्रशेखर तिवारी ,माया त्रिपाठी, अनीता पांडेय , विनीता दुबे ,अदिति गुप्ता , प्रेम कुमार ,प्रभाकर गिरी, रामचंद्र चतुर्वेदी, नीलम सिंह ,रमेश चंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।











