उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय 29 वीं दो दिवसीय रैली
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिधाअहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कॉलेज में शनिवार को सुबह 10 बजे 12 व 13 दिसम्बर को आयोजित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय 29 वीं दो दिवसीय रैली में तहसील क्षेत्र में शहीद इंटर कॉलेज के बच्चों के प्रथम स्थान दर्ज करने पर सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया तथा बच्चों ने अपने तालियों के माध्यम से प्रतिभागीयो का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि चारों तहसीलो में सीनियर वर्ग में कुल 41 टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें शहीद इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड में टीम ने प्रथम स्थान दर्ज कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर सभा में मुख्य रूप से विक्रमादित्य चौहान, श्रीराम बरनवाल,, जय राम सिंह यादव, वीरेन्द्र विक्रम, धनंजय सिंह,भूपेन्द्र सिंह ,हरिओम मल्ल आदि शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..