पुलिस मुठभेड़ में 03 अर्न्तजनपदीय शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार
13 अवैध असलहा व भारी मात्रा में जिंदा/खोखा कारतूस व चोरी की एक मो0साईकिल बरामद-

संजय ठाकुर
सुल्तानपुर. अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट प्रथम व थाना मधुबन पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब कल दिनांक 23.12.18 के सायं दोनों टीमें सुग्गी चौरी चौराहे पर मौजूद थे कि उसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन असलहा तस्कर भारी मात्रा में असलहा व कारतूस लेकर ग्राम विन्टोलिया बरहज घाट होते हुये देवरिया जाने वाले हैं अगर जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं,

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. मुबारक पुत्र स्व0 सहमद निवासी फरही रामपुर थाना मधुबन मऊ।
2. मो0 हुरैर पुत्र मो0 सलाम निवासी उपरोक्त।
3. रामविनय शर्मा पुत्र नेबूलाल निवासी मतऊ का पूरा थाना उभांव जनपद बलिया।
वांछित अभियुक्त-
1. मो0 सलाम पुत्र स्व0 जाहिद निवासी फरही रामपुर थाना मधुबन मऊ।
बरामदगी-
1. 03 एसबीबीएल गन 12 बोर।
2. 01 रायफल 315 बोर।
3. 01 पिस्टल 32 बोर।
4. 01 रिवाल्वर 38 बोर।
5. 05 तमंचा (315 बोर)।
6. 02 तमंचा (312 बोर)।
7. 11 जिंदा/मिस/खोखा कारतूस (315/12बोर)।
8. चोरी की 01 मोटरसाईकिल (यूपी 54 X 5241)।
उक्त बरामद चोरी की टीवीएस मोटरसाइकिल थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत चोरी के अभियोग में कनेक्ट हुयी है। उक्त बरामद/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15,000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।











