नोएडा में पुलिस ने भेजा कंपनियों को नोटिस, खुले इलाकों में नमाज पढ़ते न दिखें कर्मचारी

हर्मेश भाटिया
नोयडा. उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने शहर के कई संस्थानो को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आदेश दिया गया है कि कंपनिया अपने कर्मचारियों को खुले इलाकों में नमाज पढ़ने से रोकें। नोटिस के मुताबिक अगर कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले इलाकों में नमाज पढ़ते हुए पाए गए तो इसका जिम्मेदार कंपनियों को ठहराया जाएगा।

इस मामले में नोएडा के एसएसपी अजय पाल का कहना है कि कुछ लोगों ने सेक्टर 58 के पार्क में धार्मिक प्रार्थनाएं करने के लिए अनुमति मांगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुमति न देने के बावजूद लोग पार्क में इकट्ठा हुए। इस बारे में कंपनियों को जानकारी दे दी गई है। ये जानकारी किसी भी एक खास धर्म को लेकर नहीं है।











