पलिया कलां : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्म दिन मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हेल्थ कैम्प का विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद यहां पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने देखा और उन्हें दवाओं का वितरण किया गया।
यहां दिन भर गहमा गहमी का माहौल रहा। शिविर शुभारंभ के पश्चात विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल का निरीक्षण किया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रेरित किया। अंत में उनहोंने यहां भर्ती मरीजों को फलों का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीपी त्रिपाठी, महिला चिकित्सक डा. शिल्पी श्रीवास्तव, डा. अजीत सिंह, फार्मासिस्ट एके पांडेय, मेहर चंद्र अरोड़ा, कृष्ण कुमार गोपी, डीके शुक्ला, जसवीर फ्लोरा, अमित गुप्ता, श्रीभगवान, शिवराज राणा, मनीष नाग, राम नाग आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..