बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हों संगठित डा० सूधा राय

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) : रामपुर बेलौली के स्थानीय शाहबान इंटर कालेज में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लाक स्तरीय बैठक रामपुर हुई। जिसमें पार्टी के बैठक को वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा डा. सुधा राय ने कहा कि कल्पनाथ राय का सपना मऊ के संपूर्ण विकास का था। जिसे पूरा करना ही मेरा उद्देश्य है। वक्ताओं ने कहा कि डीजल पेट्रोल मिट्टी तेल व गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से जनता त्राहि त्राहि कर रही है।












