देश मे बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओ को स्वरोजगार के तरफ देना होगा ध्यान- अभिषेक मिश्र
समाजसेवी अभिषेक मिश्र ने किया "आशा फ़ास्ट फ़ूड" का उदघाटन

आदिल अहमद
मऊ। नगर क्षेत्र के अतिव्यस्तम क्षेत्र सहादतपुरा में नव वर्ष के शुभअवसर पर आशा फ़ास्ट फ़ूड का उदघाटन समाजसेवी अभिषेक मिश्र द्वारा किया गया।नव वर्ष के शुभअवसर पर जनपद में चारो तरफ खुशियां ही खुशियां मनाई जा रही है ,चारो तरफ आतिशबाजियां व जश्न का माहौल रहा। इसी खुशी के अवसर पर सहादतपुरा में रामविजय चौहान द्वारा अपने रोजगार से सम्बंधित एक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के समाजसेवी अभिषेक मिश्र(एडवोकेट)के हाथों फीता काट कर कराया गया।












