अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्रकार की माता गुजरी देवी की मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड बलिया। उभाँव थाना अंतर्गत ग्राम बिडहरा खिजिरपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार के प्रात 5:30 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्धा गुजरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर पाते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गुजरी देवी के पुत्र हरिलाल सिंह पटेल एक पत्रकार हैं। जैसे ही इस बात का पता उनको चला वह तुरंत बिल्थरा रोड से अपने गांव विडहरा पहुंचे और इस घटना की जानकारी उभाव थाना को दिया।












