सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत, लाश पहुची घर तो मचा कोहराम
नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर (बलिया) 06 जनवरी। समीप के चकखान गांव निवासी एक सप्ताह पूर्व बाइक दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल किशोर मुन्ना राजभर की शनिवार की रात में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। जहां इलाज हेतु उसे भर्ती कराया गया था।
रविवार को सुबह उसका शव घर पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।परिवार के सभी सदस्य दहाड़ें मार कर रोने और उस घड़ी को कोसने लगे।जब वह गांव के अन्य युवकों के साथ बाइक से घूमने गया था। रोने व चीखने की आवाज सुनते ही पूरा गांव विनोद राजभर के दरवाजे पर एकत्र हो गया। चक खान गांव निवासी किशोर मुन्ना राजभर(17) पुत्र विनोद राजभर नव वर्ष के दिन अपने चार दोस्तों के साथ एक ही बाइक से नव वर्ष की पार्टी मनाने के लिए जनुवान गया था। जहां से गांव वापस आते समय उनकी बाइक रास्ते में फ़िरोजपुर मोड़(बहेरी)पर टेम्पो से टकरा कर असन्तुलित हो कर अचानक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई थी।जिससे चारों घायल हो गए थे। युवकों में सबसे गम्भीर चोट मुन्ना राजभर को आई थी जिसे इलाज हेतु परिवार वाले वाराणसी के एक निजी अस्पताल (बीके ग्लोबल हॉस्पिटल पहाड़िया) में भर्ती कराए थे। जिसका शनिवार की रात्रि को 8:00 बजे ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
अत्यंत निर्धन परिवार में जन्मे माता -पिता का एकलौता पुत्र मुन्ना की मृत्यु से समूचे गांव में मातम का माहौल है और उसके मिलनसारिता की सभी तारीफ कर रहे है। उधर मुन्ना के माँ और पिता का रोते-रोते बुरा हाल है।रविवार को ही सुबह परिवार वालों ने मुन्ना का अंतिम संस्कार क्षेत्र के कठौड़ा स्थित घाघर नदी के तट पर कर दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..