नशे में धुत्त शराबी ने रोड पर किया ऐसा तमाशा कि छुट पड़ी हसी
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। कच्ची शराब के नशे में धुत्त एक शराबी ने शुक्रवार की सुबह निघासन रोड पर कई घंटों तक तमाशा बनाया,जिससे आस पास से होकर गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शराबी के हरकतें देख रहे थे। इतने में ही आसपास के दुकानदारों ने शराबी को समझा बुझाकर रोड से किनारे किया।
दुकानदारों ने शराबी से पूछा कहां रहते हो तो पता चला कि शराबी को अपने ही घर का ही एड्रेस नहीं पता है। हां शराबी ने इतना जरूर बताया कि वह सैंधरी से कच्ची शराब पीकर आया है और अपने घर से गुस्सा होकर निकला था जिसके बाद उसने शराब का सेवन किया।
दुकानदारों की मदद से उसको रोड से हटाकर पास में एक खंबे के भल से बैठा दिया गया। दुकानदारों ने बताया कि इसका घर व नाम किसी को कुछ नहीं पता है इसको जब होश आएगा तब खुद ही अपने आप यह घर चला जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..