मकर सक्रांति पर संस्था मदद एक आस द्वारा सिविल लाइंस पर किया गया खिचड़ी भोग एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

अंकित रस्तोगी
रामपुर. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संस्था मदद एक आस द्वारा थाना सिविल लाइंस पर चाय, खिचड़ी भोग एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमारसिंह,उप जिला अधिकारी राजेश कुमार एवं थाना सिविल लाइंस प्रभारी सुधीर कुमार उपस्थित रहे इस मौके पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया












