10 लीटर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

तबजील अहमद
कौशाम्बी. कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में नौडिया गांव में छापा मार 10 लीटर अवैध शराब सहित गलगल पुत्र दुर्गा पासी को दबोच लिया। भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया पुलिस टीम अपने सिपाहियों के साथ नौडिया गांव में दबिश दी।












