तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो छात्राओ को रौंदा, एक कि मौके पर हुई मौत, एक घायल

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर बलिया 21 जनवरी। नगरा मार्ग पर किकोढ़ा मोड़ (भड़िकरा चट्टी) पर सोमवार की सुबह नगरा के तरफ से खाद लदी तेज गति से आ रहे ट्रक के चपेट में आकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि 5 वर्षीय उसकी फुफेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सीएचसी सिकंदरपुर में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया जिससे सिकंदरपुर- नगरा मार्ग घंटो जाम रहा।

उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे फोड़ दिए तथा ड्राइवर व खलासी की पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में ड्राइवर और खलासी को अपने कब्जे में ले लिया तथा जाम छुड़ाने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की बात कही। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने समझा बुझाकर किसी तरह से जाम को समाप्त कराया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











