भाजपा सांसद ने मृतक को भेजा बधाई सन्देश, सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल
फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी: राजनीती में वोट बहुत मायने रखता है। जैसे ही चुनाव करीब आते है नेताओ में जनता के लिये आकर्षण बढ़ जाता है। अब ये आकर्षण ह्रदय से हो तो समझ में आने वाली बात है। मगर अगर सिर्फ मतों के दृष्टिगत आकर्षण हो तो भाई इसको कमाल ही कहेगे। ऐसा ही मामला लखीमपुर खीरी में सामने आया है। यहाँ की भाजपा सांसद द्वारा एक मृतक प्रधान को नववर्ष का बधाई सन्देश भेजा है।
मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा वर्मा का है। जिन्होंने एक अजीबोगरीब कारनामा अंजाम दे दिया है। उन्होंने मृतक प्रधान कन्हैया लाल के घर नववर्ष का बधाई संदेश लैटर भेज दिया। जबकि लालहौवा ग्राम पंचायत के प्रधान कन्हैया लाल की मृत्यु पाँच माह पूर्व हो चुकी है। अब सांसद द्वारा शोक संवेदना प्रकट करने की बजाय बधाई संदेश भेज दिया और वह पत्र अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..