स्थानीय तहसील परिसर में नवर्निवाचित पदाधिकारियों का सम्मान
प्रत्यूष मिश्रा
मौदहा, हमीरपुर। राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के सौजन्य से आज स्थानीय तहसील परिसर में नवर्निवाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया इसी के साथ स्थानीय तहसील के राजस्व कर्मचारी महासंघ का गठन भी किया गया जिसके अध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष लेखपाल स़घ को बनाया गया।
इस सम्मान समारोह में हमीरपुर मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश निगम, जिला मंत्री रमेश चंद्र कुशवाहा, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू कुशवाहा, कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर आदि के सम्मान समारोह के साथ स्थानीय तहसील के राजस्व कर्मचारियों के महा संघ का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष देवीप्रसाद के अलावा मंत्री मोहम्मद रिज़वान अमीन संघ को बनाया गया।इस अवसर पर सयुंक्त कर्मचारी संघ के अशोक निगम ने सभी को बधाई दी वहीं प्रमोद सोनकर, संजय निगम, ऊषा किरन,आलोक घुरिया सहित बडी संख्या में कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन शुक्ला ने किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..