जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरिक्षण

संजय ठाकुर
मऊ : जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा आज तहसील घोसी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा खसरा, खतौनी, विविध सम्बधी फाईलों को देखा गया तथा सम्बन्धित फाईलों में जो भी कमियां मिली उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें आती हैं उसका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।












