7 लाख के चोरी का मोबाइल सहित शातिर मोबाइल चोर हिरासत में, हुआ मोबाइल शाप का ताला तोड़ चोरी की घटना का खुलासा

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. रात के अंधेरे में बड़े मोबाइल शॉप पर ताला तोड़कर एंड्रॉएड मोबाइल पर हांथ साफ करने वाले मोबाइल लुटेरे को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने इसके कब्जे से 33 अलग अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं।

पकड़े गए अभियुक्त सतीश रस्तोगी पर 15 हजार का इनाम था।साथ ही मामले का खुलासा करने पर एक व्यापारी की तरफ से पुलिस टीम को 2100 रुपये का नगद पुरष्कार दिया गया है और कुछ व्यापारियों ने भी बुके देकर सम्मानित किया।











