मोहसिन-ए-इन्सानियत फाउंडेशन चैरिटेबल हेल्थ क्लिनिक और निःशुल्क कानूनी सलाह केंद्र

मोहम्मद कुमैल
कानपुर. मोहसिन-ए-इन्सानियत फाउंडेशन की तरफ से मीरपुर कैंट रस्सी वाली मस्जिद के सामने मौलाना मतिनुल हक ओसामा कासमी की सरपरस्ती में एक चैरिटेबिल हेल्थ क्लीनिक और एक कानूनी सलाह केंद्र का उदघाट्न मुख्य अतिथि राकेश वर्मा एचओडी हृदय रोग संस्थान कानपुर और विशिष्ट अतिथियों आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपई और कैंट विधायक सुहेल अंसारी के द्वारा किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ इक़बाल अहमद और अध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने सभी मेहमानों का तहेदिल से स्वागत किया।













