गरीब कन्या की शादी का सामान देकर किया सहयोग

गौरव जैन
रामपुर.आज वीर खालसा सेवा समिति की ओर से विलासपुर निवासी गीता जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी बेटी की शादी कुछ दिन बाद होनी है। इसकी जानकारी जब वीर खालसा सेवा समिति के पदाधिकारियों को चली तो उन्होंने तुरंत गीता की बेटी की शादी के लिए जरूरत के सभी समान की व्यवस्था करवाई।












