30वाॅ सड़क सुरक्षा सप्ताह समारोह का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 04-02-2019 को महेन्द्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी रामपुर एवं शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अम्बेडकर पार्क में 30वाॅ सड़क सुरक्षा सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया गया। जिसमें काफी संख्या वाहन चालक एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा समारोह में आये सभी को यातायात के नियमो के पालन करने की शपथ दिलाई गई।












