जानलेवा साबित हो रहे सड़क के गड्ढे

प्रत्युष मिश्रा
तिंदवारी। स्थानीय थाने के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गड्ढे एवं विकास खण्ड आवासीय परिसर के सामने व पानी की टँकी के पास बने गढ्ढे जनमानस एवं यातायात के लिये जानलेवा सावित हो रहे है।राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच मे जलसंस्थान की पुरानी एवं जर्जर पाइप लाइन के लीकेज व पानी भराव के चलते राजमार्ग गढ्ढे में तब्दील हो जाने से यातायात बाधित हो जाता हैं। सबसे विशेष कारण यह है कि इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से सांसद, विधायक तथा अधिकारियों का आवागमन लगभग प्रतिदिन होता है।











