छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

प्रत्युष मिश्रा
बांदा। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय शिविर के चैथे दिन छात्राओं ने दलित बस्ती हरदौल तलैया एवं उंट मोहाल में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उसके अन्र्तगत सर्वप्रथम छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गयी।

विशिष्ट वक्ता के रूप में डाक्टर शशीभूषण मिश्र, जयप्रकाश सिंह, श्रीमती सपना सिंह आदि उपस्थित रहे। डाक्टर शशीभूषण मिश्र ने सांप्रदायिक साहार्द पर बल देते हुये सामाजिक एकता बनाये रखने की अपील की। डाक्टर जय प्रकाश सिंह एवं डाक्टर सपना सिंह ने मतदाताओं की समस्याओं के समाधान बताये और अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में डाक्टर सबीहा रहमानी एवं ज्योति मिश्रा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बस्ती की अधिकांश महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित रहे। सभासद सब्बीर अली एवं स्वयंसेवी छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान अब्दुल रज्जाक मंसूरी, राजेश सिंह, संदीप यादव, उमाशंकर तिवारी, धीरज नायक आदि उपस्थित रहे।











