ज्ञानपुर, भदोही। औराई के कैयरमऊ ग्राम सभा के पंचायत भवन पर मंगलवार को समाजसेवी अजय मिश्र द्वारा दो सौ कंबलों का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी अजय मिश्र ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि गरीबों, असहायों, शोषितों,दलितों और बेसहारा लोगों की सेवा और सहायता करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है । इस ठंड में गरीबों को ठंडक से बचाने के लिए मानव सेवा भगवान की सेवा से बड़ी सेवा है। मिश्र ने मंगलवार को ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर 200 कम्बलों का वितरण किया ।इस मौके पर गरीबों, असहायों ने समाज सेवी अजय मिश्र को आशीर्वचन देते हुए कहा कि गरीबों की सेवा के लिए अपने जीवन की प्रतिबद्धता व्यक्त कर आपने इतिहास रचाया है। हम गरीबों का आशीर्वाद और सहयोग आपको हमेशा मिलता रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्यामसुंदर कनौजिया, अनिल दुबे ,मोहन सिंह, विद्याशंकर उपाध्याय, व ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..