लेडी मरियम कान्वेंट स्कूल ने तीसरेे वार्षिकोत्सव पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
(आदिल अहमद के साथ मोहम्मद कुमेल)
कानपुर. कानपुर के रावतपुर सय्यद नगर स्थित लेडी मरियम कॉन्वेंट स्कूल में तीसरी वार्षिकोत्सव पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनके लिए सुरेह फातिहा की तिलावत और ईश वंदना के बाद शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।।
उसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने “हैल्दी लाइफ स्किट”के माध्यम से जंक फूड से बचने का संदेश दिया तथा मां-बाप बड़े अनमोल गीत से माता पिता का सम्मान करने की सीख दी।इसके अतिरिक्त “इंडियन आर्मी “स्किट से बॉर्डर पर तैनात जवानों का जीवन दर्शाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबर अली, अध्यक्ष सय्यद शाहिद अली, संस्थापक नूरूल अमीन,प्रबंधिका उज़मा अमीन,कमेटी सदस्य सय्यद दानिश, प्रधानाचार्य सय्यद रूबी, शिक्षिकाए सना, बुशरा,प्रियंका,महजबीन आदि उपस्थित थे*
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..