बिग ब्रेकिंग : भारतीय सेना और आतंकवादियो के बीच मुठभेड़ जारी, मेजर सहित चार जवान शहीद

रॉबिन कपूर
जम्मू के पुलवामा में आधी रात से शुरू हुई आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए. शहीद होने वालों में भारतीय सेना का मेजर भी शामिल है. सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है।

फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह मुठभेड़ पुलवामा के पिंगलान इलाके में हुई है जिसमे सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकवादियों को घेर लिया है. इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। और आतंकियों की तलाश शुरु है। आतंकियों ने भारतीय सेना पर फायरिंग भी की है । इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलीबारी शुरू है।
आपको बता दें कि पुलवामा में ही 14 फरवरी दिन गुरुवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी . इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।











