दीपावली के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हुई शान्ति बैठक

अन्जनी राय/यशपाल सिंह
आजमगढ़ : दीपावली के पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर संतलाल यादव के नेतृत्व में मुबारकपुर पुलिस चौकी के प्रागण में कस्बे के सम्मानित हिन्दू मुस्लिम नागरिकों की बैठक बुलाई गयी।
जिसमे सी.ओ. सदर सचिनानंद ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सी.ओ. सदर सचिनानंद ने कहा कि मैं एक माह से आया हूँ जहाँ भी व्यवसाई होते हैं वहां शान्ति होती है। मुबारकपुर में भी व्यवसाई हैं इसलिए ये शान्ति कस्बा है उन्होंने कहा कि कोई भी खुराफात करने का प्रयास किया तो पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी और मुझे दो बातों से सख्त नफरत है किसी चौराहे पर किसी मनचले द्वारा छेड़ खानी की जाती है तो उसकी सख्त पिटाई होनी चहिये दूसरी तरफ भीड़ भाड़ वाली जगह में यदि किसी आदमी के द्वारा छिनैती का अछम्य कार्य किया जाता है तो उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत में मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव ने सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया और कहा कि पर्व मिल जुलकर मनायें और दशहरा की तरह दीपावली भी शान्ति की तरह मनाये।











