कार ने मारी बैलगाड़ी को पीछे से ठोकर, बैल सहित बैलगाड़ी चालक और कार सवार घायल

प्रदीप चौधरी
बरगदवा- बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा से सटे मुडेरी के पास हुआ जबरदस्त भिडंत. ठूठीबारी से आ रही इंडिगो कार MH 02 PA 6503 ने पीछे से बैलगाडी में मारी जबरदस्त ठोकर जिससे बैल और बैलगाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है तथा कार चालक बाल बाल बच गया. वही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए है.












