पुलिस ने प्रतिबंधित मांस में कर दी हेरा फेरी, सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद लिखा गया मुकदमा

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- पसगवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बर्बर पुलिस चौकी क्षेत्र में गोकशी करने वालों के लिए इस समय खासा महफूज क्षेत्र माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन सूत्रों की माने तो तब तक कुछ लोगों को पुलिस अपने हाथ से छोड़ चुकी थी।
पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को छोड़ने के साथ ही मांस की मात्रा भी कम कर दी।क्षेत्र के लोगों की माने तो गोकशी में पाया गया। प्रतिबंधित मांस लगभग 1 कुंटल के आसपास था।लेकिन लिखा पढ़ी में पुलिस ने मात्र 22 किलो प्रतिबंधित मांस दिखाकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

पांच लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा भी पंजीकृत किया। मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक से जानकारी चाही तो बताया सोशल मीडिया पर मामला संज्ञान में आया है। वार्ता चल रही है। खुलासा अगर गलत किया जा रहा है। तो संबंधित दरोगा पर भी कार्रवाई की जाएगी।











