विधायक रोमी साहनी ने बचाई एक और जन्दगी, ऑपरेशन हेतु बेटे बादल के हाथ भेजे पैतीस हजार
फारुख हुसैन
पलिया – आज भौतिकवादी युग और राजनीति के क्षेत्र में इंसानियत भले कंहा बाकी रह गई है. मगर समाज के कुछ बिरले लोग आज भी लोगो की ज़िन्दगी और ज़रूरतमंदो की ज़रूरत पर हमेशा खड़े होते है। एक और मदद का ताज़ा उदहारण सामने आया है पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी यूँ तो क्षेत्र में मदद के लिए जाने जाते है। पर आज उनकी दरियादिली फिर एक नए रूप में दिखी
उनके क्षेत्र सम्पूर्णनगर में रहने वाले धर्मेंद्र गोस्वामी स्पाइनल कॉर्ड की बीमारी से पीड़ित थे जिनके पास ऑपरेशन के लिए 35,000 रुपयों की जरुरत थी। मगर विधायक रोमी साहनी इनसे दूर थे जैसे ही सुचना मिली रोमी साहनी ने बेटे बादल साहनी को लखनऊ के हिन्द अस्पताल में भेजा और बोले मैं पलिया में हूँ तुम लखनऊ के हिन्द अस्पताल में जाकर धर्मेद्र की 35,000 हजार रुपये की आर्थिक मदद करो जैसे ही विधायक रोमी साहनी जी का बेटा बादल साहनी ने मदद की धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज ये परिवार मदद से खुश है। साथ ही उम्मीद की आस उनकी आँखों से झलक रही है। और दुआए उनके रहनुमा रोमी साहनी की हिम्मत को बढ़ा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..